फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा, बखेड़ा, पुलिस पूछताछ में सामने आई ये बात

Mon, 26 Aug 2019 07:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में खतौली थाना क्षेत्र के गांव भैंसी में बच्चा चोरी होने के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य महिला को ग्रामीणों द्वारा फरार बताया जा रहा है। दोनों महिलाएं सोमवार तड़के गांव में चल रहे रात्रि जागरण में पहुंचीं थीं। पुलिस पूछताछ में महिला के मनोरोगी होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी ओमवीर के यहां रविवार रात माता का जागरण आयोजित किया गया था। सोमवार अलसुबह करीब चार बजे दो अपरिचित महिलाएं रात्रि जागरण में पहुंचीं थीं। इसी दौरान जागरण में मौजूद चार बालक वंश पुत्र हरवीर, सागर पुत्र सुनील, शिवम पुत्र धर्मवीर व विपुल पुत्र सुरेश परिजनों को नहीं दिखे, तो ग्रामीणों में बेचैनी बढ़ गई। बच्चों की तलाश शुरू की गई। इस पर गांव में ही चारों बच्चे सकुशल मिल गए।

यह भी पढ़ें: बच्चा चोर समझकर हरियाणा के युवक को मेरठ में भीड़ ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक चारों बच्चों के पास जागरण में पहुंचीं दोनों अपरिचित महिलाएं भी मौजूद थीं, जिनमें से एक लोगों को देखकर फरार हो गई, जबकि दूसरी को पकड़ लिया गया। महिला के थैले में से भी कूड़ा-कचरा बरामद किया गया, जिनमें नशे की दवा के साथ ही कुछ इंजेक्शन व अन्य सामान था। इस पर बच्चे चोरी करने के शक में ग्रामीणों ने पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

एक पखवाड़े पूर्व भी गांव में घुसी थी अपरिचित महिला
गांव भैंसी में करीब एक पखवाड़े पूर्व भी एक अपरिचित महिला पहुंच गई थी, जो गांव निवासी कालू पुत्र चमनलाल के घर में जा घुसी थी। भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत ने बताया कि परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला किसी अन्य भाषा में बोलने लगी थी, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। यही कारण रहा कि सोमवार तड़के दो अपरिचित महिलाओं को देख बच्चा चोरी का शक हुआ, जिसके पास से कुछ सामान मिलने से उस पर शक पुख्ता हो गया था। महिला खुद को राजस्थान की बता रही थी, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बागपत: बच्चा चोरी के शक में युवक को पीटा, गिरोह की अफवाह से बच्चों को स्कूल से वापस लाए अभिभावक

इन्होंने कहा...
खतौली इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम का कहना है कि पकड़ी गई महिला खुद को राजस्थान की निवासी बता रही है, जो प्रथम दृष्टया मनोरोगी प्रतीत हो रही है। जैसे-तैसे कर उससे पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें