फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दस गांवों में होगा बाबा साहेब के भवनों का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक शाहिद मंजूर के प्रयासों से क्षेत्र के 10 गांवों में स्थित भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के भवनों के सुंदरीकरण का का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

विधायक ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 10 गांवों का चयन कर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। चयनित गांवों में दबथला, मवी, गोविंदपुरी, खरदौनी, छिलौरा, इंचौली, मसूरी, खरखौदा, शाफियाबाद लोटी, अजराडा गांव शामिल हैं। इस गांवों का नाम सूची में शामिल होने पर स्थानीय ग्रामीणों और बाबा साहेब के अनुयायियों में खुशी का माहौल है। वहीं, गोविंदपुरी गांव के चयन की जानकारी मिलते ही समाजसेवी मोहित गिरी और दलित समाज के लोगों ने विधायक की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने संविधान निर्माता के साथ-साथ सामाजिक समानता, शिक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें