फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना खुर्द में क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा, पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना खुर्द में क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा, पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवाई
विज्ञापन

मवाना। गांव मवाना खुर्द में शनिवार रात शरारती तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार को घटना की जानकारी होने पर दलित समाज ने रोष जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दूसरी प्रतिमा लगवाकर मामला शांत किया।
घटना की जानकारी होने पर बसपा नेता सुनीत कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिले के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने प्रतिमा स्थल पर चारदीवारी कराने की मांग की। बाद में मवाना खुर्द चौकी पर तहसीलदार अजय उपाध्याय और सीओ उदय प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने दलित समाज व बसपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। तहसीलदार ने चारदीवारी के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ ने शरारती तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही। गांव निवासी शिबू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तीसरी बार तोड़ी गई प्रतिमा
गांव में बाबा साहब की प्रतिमा अगस्त 2017 और मार्च 2018 में भी क्षतिग्रस्त की गई थी। उस समय भी प्रशासन ने प्रतिमा बदलवाकर मामला शांत करा दिया था। आरोपियों को पकड़ने और कार्रवाई का प्रयास नहीं किया था। 2019 में तो प्रतिमा के चारों लोहे का जाल लगवाया था। पुलिस पिकेट भी तैनात की थी, जो बाद में हटा ली गई।
विज्ञापन

हटा दिया गया सीसीटीवी कैमरा
लोगों ने बताया कि प्रतिमा के सामने एक मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा था। आरोप है कि कैमरे को चार पांच दिन पहले हटा दिया गया। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे को बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिस कारण उसको मकान मालिक ने हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें