फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुंदरनगर के बाबा लाहड़ी और रुड़की के सोनू बने विजेता

Sun, 13 Sep 2026 09:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलंजन में हुए दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच से विपक्षी पहलवानों को चित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कुलंजन गांव में जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय दंगल का रविवार को समापन हो गया। दंगल में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने जोरदार मुकाबलों में दांव-पेंच से विपक्षी पहलवानों को चित किया। सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश के बाबा लाहड़ी और गाजियाबाद के कपिल के बीच 11000 रुपये की कुश्ती हुई, जिसमें बाबा लाहड़ी विजयी रहे। इसी तरह रुड़की के सोनू और हरियाणा के राजू के बीच 11000 रुपये की कुश्ती में सोनू ने बाजी मारी।
दंगल का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष मुशाम खां ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। यह खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी प्रेरित करता है। संस्था की ओर से भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने वाले ऐसे आयोजन कराए जाते रहेंगे। दंगल में 501, 1100 और 11000 रुपये तक की कुश्तियां हुई।
विज्ञापन

शामली के दीपक और गाजियाबाद के राजेश के बीच 1100 रुपये की कुश्ती हुई, जिसमें दीपक विजेता रहे। इसके अलावा राहुल पहलवान करनावल समेत कई पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुकाबलों में पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। कई कुश्तियां काफी देर तक बराबरी पर रहने के बाद निर्णायक दौर में पहुंची। दंगल के दौरान रेफरी की भूमिका लोकेंद्र पहलवान बड़ौत ने निभाई। आयोजन में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्था की ओर से दंगल को सफल बनाने में अमरीश सैनी, अनस खां, बिलाल, असजद, सुरेंद्र सैनी, मोहसिन, फिरोज और रेहान अल्वी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें