फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विदेशी फूलों से किया बाबा का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
- भैरव बाबा के विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री भैरव मंदिर कमेटी होली मोहल्ला के तत्वावधान में शनिवार को भगवान भैरव महाराज का विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। मंदिर प्रांगण में सुबह पांच बजे आरती के बाद हलवे का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ हुआ।
दोपहर एक बजे बाबा को प्रिय उड़द दाल के दही बड़े और कचौरी सब्जी का भोग लगाया गया। इसके बाद देर रात तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे के दौरान मंदिर में बाबा भैरव जी महाराज का विदेशी फूलों से भव्य शृंगार किया गया। हीरे और रत्न जड़ित स्वर्ण मुकुट व हार से सुसज्जित बाबा का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संरक्षक राजकिशोर रस्तोगी, रमेश चंद राठी, अध्यक्ष विशाल राठी, महामंत्री विशाल रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आशीष रस्तोगी, भंडारी रोहित रस्तोगी, ऑडिटर आदित्य शारदा, सुमित अग्रवाल, गौरव शारदा, शुभम गुप्ता, निराला गुप्ता, अनिल वर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें