फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बाहर गार्ड, अंदर कर्मचारी, होटल में सन्नाटा

Sat, 17 Mar 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होटल हारमनी-इन के मालिक हिमांशु पुरी का दस दिन बाद भी कोई अता-पता नहीं है। दिल्ली की एक कंपनी और बैंक की टीम होटल और कारोबारी के घर पर करीब 25 करोड़ रुपये का नोटिस चस्पा चुकी है। वहीं अन्य लोग भी होटल कारोबारी के इंतजार में हैं कि आखिर उनका करोड़ों रुपये कैसे मिलेगा। होटल में पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। अधिकांश कर्मचारी नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। शुक्रवार को होटल के बाहर गार्ड और अंदर इक्का-दुक्का कर्मचारी दिखाई दिए।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी हिमांशु पुरी करीब दस दिन से लापता है। उनके ऊपर करोड़ों रुपये की बैंक, निजी फाइनेंस और शहर के कुछ लोगों की देनदारी है। उनके परिवार सहित लापता होने के पीछे भी यही कारण माना जा रहा है। फिलहाल होटल के गेट पर दो गार्ड सिर्फ आने जाने वालों पर नजर रखते हैं। लेकिन होटल के कमरों की बुकिंग और डायनिंग हॉल पूरी तरह बंद हैं। पिछले चार दिन से होटल में कोई ग्राहक भी नहीं आया है। नहीं लगा सुराग
हिमांशु पुरी को उनके देनदार गहनता से तलाश रहे हैं। हालांकि चर्चाओं में कभी उनके विदेश जाने तो कभी दक्षिण भारत जाने की बात हो रही है। लेकिन वास्तविक लोकेशन अब स्पष्ट नहीं है। न ही कोई ऐसा व्यक्ति सामने आया है, जिसका हिमांशु पुरी से संपर्क हुआ हो।
विज्ञापन


प्रबंधन की मेल को लेकर उठे सवाल 
होटल हारमनी प्रबंधन ने 10 मार्च को एक मेल जारी किया था। इसमें हिमांशु पुरी से वार्ता होना स्वीकार करते हुए कहा था कि वह दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा पर हैं। उनका मोबाइल लैपटॉप आदि खो गया है। मेल में यह भी बताया गया था कि 6 मार्च को हिमांशु पुरी ने बात कर यह जानकारी दी थी। यह भी कहा था कि वह एक सप्ताह में वापस आ जाएंगे। लेकिन एक सप्ताह पूरा हो चुका है। लेकिन होटल बंद हो जाने के बाद भी हिमांशु पुरी का सामने न आना होटल प्रबंधन को झूठा साबित कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें