फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील बने सदर व्यापार मंडल केअध्यक्ष 

Sat, 17 Mar 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर व्यापार मंडल के चुनाव में सुनील दुआ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गये। शुक्रवार को मोहनपुरी स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार आफिस में हुई नामांकन प्रक्रिया में उपमंत्री पद पर कुलदीप सिंह बख्शी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत हुए नामांकन में अध्यक्ष पद पर सुनील दुआ, विनोद जायसवाल और विजय ओबराय ने नामांकन दाखिल किये थे। सदस्यता सूची में नाम न होने पर विजय ओबराय का पर्चा निरस्त हो गया और विनोद जायसवाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके चलते सुनील दुआ निर्विरोध निर्वाचित हुए। शाम को जारी प्रत्याशियों की अंतिम सूची में उपप्रधान, मंत्री, कोषाध्यक्ष, प्रबंधक और सदस्यों के लिए 20 मार्च को मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें