फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीए की छात्रा को पाकिस्तानी नंबर से धमकी देकर आठ हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा के व्हाट्सएप पर 15 दिन से पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरे कॉल व मैसेज कर पैसों की मांग कर रहा है। आरोपी ने छात्रा के फोटो व वीडियो को अश्लील रूप में एडिट कर लिया। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने आठ हजार रुपये ठग लिए। छात्रा ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपपी ऑफिस पर बृहस्पतिवार को बीए की एक छात्रा ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर 15 दिन से लगातार तीन पाकिस्तानी नंबर से कॉल आ रही है। आरोपी ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो व वीडियो उठा लिए। आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। चार दिन पूर्व आरोपी ने एक क्यूआरकोड छात्रा के मोबाइल पर भेजा और छात्रा को धमकाते हुए पैसों की मांग की। छात्रा ने आरोपी के नंबर पर ऑनलाइन आठ हजार रुपये भेज दिए।
आरोपी छात्रा से ओर पैसों की मांग कर रहा है। आरोपी ने छात्रा के चाचा के मोबाइल पर भी कॉल कर पैसों की मांग की। छात्रा ने बृहस्पतिवार को परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिजन छात्रा को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। परिजनों ने एसएसपी से मामले को लेकर शिकायत की। एसएसपी ने छात्रा को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें