फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाड़ी हटाने के लिए बोला तो सिपाही और उनके पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। पीलीभीत में तैनात पल्लवपुरम निवासी सिपाही शिवम चौहान और उनके पिता सुशील की पिटाई करने और विरोध करने पर कुत्तों से कटवाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने के विवाद में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सिपाही शिवम चौहान ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अपने पिता सुशील चौहान के साथ सामान लेने जा रहे थे। जब वे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के गेट नंबर दो पर पहुंचे तो वहां दो गाड़ियां गलत तरीके से खड़ीं थीं। गेट पर मौजूद गार्ड ने बताया कि गाड़ियां कॉलोनी निवासी अनुज के परिजनों की है। इस पर उन्होंने अनुज से गाड़ी हटवाने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस बात पर अनुज भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी। अनुज के परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने अपना पालतू कुत्ते भी उन पर छोड़ दिए। बीच-बचाव में आए पिता से भी मारपीट की गई। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें