फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीए, बीएससी और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कई कॉलेजों का परिणाम आंतरिक व प्रायोगिक अंक न मिलने से रोका गया
विज्ञापन

सीसीएसयू :आज से वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों के बीए, बीएससी और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी 17 जुलाई से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर में शामिल विद्यार्थियों का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने कुछ महाविद्यालयों का परीक्षा परिणाम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इसका कारण संबंधित महाविद्यालयों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराना है। ऐसे महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का परिणाम अंक प्राप्त होने के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के अनेक कॉलेजों का परिणाम इसी कारण लंबित रखा गया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों से जल्द-से-जल्द आंतरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के अंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि शेष विद्यार्थियों का परिणाम भी शीघ्र घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें