फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा: जूते-मौजे और जेवर तक उतरवाकर की चेकिंग, घुमाकर पूछे गए सवालों से चकराया दिमाग

Sun, 01 Jun 2025 02:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: बीएड प्रवेश परीक्षा मेरठ में दस केंद्रों पर हो रही है। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक रही, तो दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है। 
विज्ञापन
एसडी सदर से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रविवार को 10 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 5000 अभ्यर्थी शामिल हुए। हर केंद्र पर 500 अभ्यर्थी रखे गए हैं। सुबह की पाली की परीक्षा नौ से दोपहर 12 बजे तक संचालित की गई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई जो कि शाम पांच बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन

 

सुबह की पाली में सीसीएसयू परिसर से परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि परीक्षा आसान रही, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में थोड़ा अधिक समय लगा, क्योंकि उन्हें घूमा कर पूछा गया था। सामान्य ज्ञान में खेल से संबंधित भी कई प्रश्न पूछे गए। 
 
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर दिखी सख्ती
अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए। सुबह की शिफ्ट के एग्जाम में जो भी परीक्षार्थी पेपर देने आए, पहले उनकी गेट पर चेकिंग की गई। उनके जूते मौजे उतरवाकर, ज्वैलरी हटवाकर हर तरह से जांच हुई। इसके बाद उन्हें एग्जाम रूम में भेजा गया। सीसीटीवी की निगरानी में पूरा पेपर हो रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें