फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आजाद समाज पार्टी की पदयात्रा आज मेरठ में, प्रशासन ने रूट घटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब लिसाड़ी रोड कमेला वाला पुल पर समाप्त होगी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आजाद समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को मेरठ शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होंगे। यह पदयात्रा शेरगढ़ी स्थित कांशीराम पार्क से शुरू होगी। यहां से शुरू होकर हापुड़ चुंगी, हापुड़ रोड कमेला वाला पुल के पा यात्रा समाप्त होगी। जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह ने बताया कि पहले यह यात्रा शेरगढ़ी से शुरू होकर हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा, ईव्ज चौराहा, एनएएस कालेज के सामने से होते हुए कचहरी पर डॉ. भीमराव आम्बेडकर चौराहे पर समाप्त होनी थी। इस रूट पर पदयात्रा के लिए जिलाधिकारी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य अफसरों के साथ अनुमति सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता की गई।उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पदयात्रा का रूट घटा दिया गया है। यह पदयात्रा अब हापुड़ रोड कमेला वाला पुल पर ही समाप्त होगी। यात्रा दोपहर एक बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

एडवोकेट चरण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिजनौर में पदयात्रा का कार्यक्रम रहा। वहां सांसद चंद्रशेखर आजाद को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मेरठ में इस आयोजन को सफल बनाने की सारी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें