फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
सरधना। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में बृहस्पतिवार को छुर गा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को छुर गांव में किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में किसानों ने समझौते को कृषि और किसान हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तालियान ने किया। उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनका आरोप था कि विदेशी कृषि उत्पादों के आयात को बढ़ावा मिलने से भारतीय किसानों की उपज को उचित मूल्य नहीं मिल सकेगा, जिससे कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि संगठन किसान हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, सीटू तालियान, हरेंद्र तालियान, श्रवण सिंह, अनिल सिंह, कल्लू तालियान, जय भगवान सिंह, यशवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें