फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत: पैनल केअस्पतालों की हुई पड़ताल, स्वास्थ्य विभाग ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत: पैनल केअस्पतालों की हुई पड़ताल, स्वास्थ्य विभाग ने जाना हाल
विज्ञापन

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को तीन अस्पतालों का हाल जाना। इनमें एक अस्पताल आयुष्मान के पैनल का था, जिसमें कुछ खामियां थीं। जिन्हें दूर करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा दो अस्पतालों ने आयुष्मान योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। लिहाजा, उन्हें योजना में शामिल नहीं किया गया है। उनका आवेदन निरस्त किया जाएगा।
आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जिले 62 अस्पताल पंजीकृत हैं। इन अस्पतालों में मानकों पालन किया जा रहा है या नहीं, मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है या नहीं आदि बिंदुओं पर परखा जाएगा। दरअसल, आयुष्मान में पंजीकृत अस्पतालों की शिकायतें प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के पास आती रहती हैं। गोल्डन कार्ड होने के बावजूद इलाज नहीं मिलने जैसी शिकायतें भी हैं। लिहाजा इन्हें परखने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि पड़ताल शुरू हो गई है। हर रोज टीम दो से तीन अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, शासन से गठित चार सदस्य टीम भी मंडल के 20 अस्पतालों की जांच कर रही है। इनमें से पांच अस्पतालों की गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इन अस्पतालों पर बिना इलाज किए क्लेम लेने और कम पैसों के इलाज का ज्यादा क्लेम लिए जाने संबंधी कई तरह के आरोप हैं। आरोप सही पाए जाने पर इन्हें पैनल से हटाया जा सकता है। यह अस्पताल मेरठ के अलावा, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिलों के हैं। मेरठ के इनमें 11 अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें