फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
गांव ललियाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जांच करते हुए नोडल अधिकारी डॉ० सरित तोमर व सामुदायिक
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र के नोडल अधिकारी ने शनिवार को गांव सौंदत व ललियाना में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का निरीक्षण कर दवाइयों व अभिलेखों की जांच की। मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र से आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों के बंद होने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने निरीक्षण किया। शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. सरित तोमर ने गांव सौंदत व ललियाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ललियाना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मंजू व गांव सौंदत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शालू से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए। साथ ही ओपीडी डयूटी, एलसीडी, हेल्थ प्रमोशन डे, जन आरोग्य समिति आदि रजिस्ट्ररों की जांच की। दोनों केंद्रों पर 53 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। डाॅ. सरित तोमर ने सौंदत में नियमित टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम बुसरा, आशा अप्सा, रिजाऊल खान आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें