फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में आयुष ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्हैड़ा गांव निवासी सुमित चौहान के 13 वर्षीय पुत्र आयुष चौहान ने लखनऊ में आयोजित मार्शल आर्ट के तहत राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।
आयुष पिछले वर्ष भी 12 वर्ष आयु वर्ग में राज्य स्तरीय चैंपियन रह चुके हैं। लगातार दूसरे वर्ष प्रदेश स्तर पर सफलता हासिल कर उन्होंने जिले और गांव का नाम रोशन किया है। आयुष के पिता सुमित चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता लखनऊ में हुई थी और खिलाड़ी मंगलवार रात लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत चेतना मंच ने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आयुष भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगा। शीलेंद्र चौहान, डॉ. आदिप कोटपाल, रणवीर सिंह, कमल सिंह चौहान, राकेश सोम, महेश चौहान, राजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि ने आयुष को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें