फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरणः माहौल खराब करने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण: माहौल खराब करने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन

मेरठ। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले फैसले को विधिक आधार पर स्वीकार करने और धार्मिक भावनाओं में न बहने के लिए प्रेरित करने को एडीएम सिटी ने शनिवार को पूर्व सैनिकों के साथ बचत भवन में बैठक की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 से 15 नवंबर के बीच अयोध्या प्रकरण के संबंध में फैसला दिया जा सकता है। फैसले के बाद जनपद में आपसी प्रेम, भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी अजय तिवारी ने बैठक में पूर्व सैनिकों से कहा कि आप खास हैं तथा समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। फैसले के बाद जनपद का माहौल खराब न हो, उसके लिए अभी से प्रयास करें तथा पुलिस व प्रशासन के सहयोगी बनें। पूर्व सैनिक अपने स्तर पर बैठक कर आमजन को विधिक आधार पर फैसले को स्वीकार करने व धार्मिक भावनाओं में न बहने के लिए प्रेरित करें। एडीएम ने कहा कि माहौल खराब करने वाले जेल जाने को तैयार रहें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कोई भ्रामक सूचना या अफ वाह फैलाई जाती है तो इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दें। ताकि ऐसे लोगों को चिन्हित कर जेल भेजा जा सके । इस मौके पर जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी कर्नल आरके शर्मा, कर्नल बीएस ढाका, मनवीर सिंह, कैप्टन सीपी शर्मा, एसके त्यागी, छिद्दा सिंह, बलचरण सिंह, रामपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, उदय पाल सिंह सिरोही, अमीन खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें