फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

विज्ञापन
सरधना के लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्रों पर प्रार्थना पढ़ते ईसाई स - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। नगर की लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान मेें ईसाई समुदाय के लोगों ने शनिवार को अपने पूर्वजों की कब्र पर मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर मृत विश्वासियों का दिन (ऑल सोल डे) मनाया। इस दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इससे पूर्व कब्रों की सफाई कर उन पर आशीष चढ़ाई गई। साथ ही उन्हें फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

नवंबर की दो तारीख को ईसाई धर्म के लोग ऑल सोल डे मनाते हैं। शनिवार को ईसाई समुदाय के लोग बिनौली रोड देवी मंदिर चौराहे के निकट लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान पहुंचे। सभी ने दुनिया से जा चुके अपने पूर्वजों की कब्र को अच्छी तरह साफ किया। इसके पश्चात उन पर फूल-माला चढ़ाकर अगरबत्ती लगाई। इसके साथ उन्हें याद कर मोमबत्ती लगाई। इसके बाद कब्रिस्तान में माला विनती का आयोजन किया। जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष दुआ कराई गई। तत्पश्चात पवित्र मिस्सा बलिदान फादर पाक्य नाथन व फादर ससिन बाबू ने संपन्न कराया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में फादर ने सभी कब्रों पर आशीष दी। प्रार्थना के बाद लोग कब्रिस्तान से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें