फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परशुराम जयंती शोभायात्रा में फरसा विवाद, पुलिस ने लौटाए फरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में शामिल लोग फरसा व धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। सीओ शुचिता सिंह ने शोभायात्रा में फरसा लेकर चलने पर मुकदमा दर्ज की बात कहीं थी। इसी मामले को भाजपा नेता सुनील भराला समेत अन्य लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले को लेकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

गढ़ रोड पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान फरसा विवाद में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता अजय भराला व एडवोकेट राम कुमार शर्मा मेडिकल थाने पहुंचे। एडवोकेट ने कहा कि कुछ श्रद्धालु पारंपरिक रूप से फरसा और धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। इसी बीच सीओ द्वारा माइक से घोषणा कर वीडियो रिकॉर्डिंग और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं से फरसे लेकर अपने कब्जे में ले लिए थे। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता ने मेडिकल थाने जाकर कब्जे में लिए फरसे वापस लिए। उन्होंने फरसा वापस मिलने पर उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अरविंद शर्मा, सच्चिदानंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें