फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की उन्नतशील प्रजाति की बुवाई करने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव जांजोखर में मंगलवार को दौराला शुगर मिल के तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मिल अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की उन्नतशील प्रजाति की बुवाई करने के प्रति जागरूक किया। गन्ना फसल में लगने वाले कीटों ओर उनकी रोकथाम के बारे में बताया। जांजोखर गांव में विजेन्द्र प्रमुख के आवास पर आयोजित गोष्ठी में गन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बख्शीराम ने कहा कि गन्ना प्रजाति को. 0238 मे रेड रॉट बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में किसान गन्ने में अन्य प्रचलित गन्ना प्रजाति को. 0118, 15023, कोसा. 13235 व 16202 की बुवाई करके अधिक लाभ ले सकता है। नए बीज की एक बीघा गन्ना बीज नर्सरी अवश्य तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

गन्ना महाप्रबंधक जयप्रकाश तोमर ने कहा कि गन्ने में लगने वाले कीट व फफूंदी रोग से बचाव के लिए किसान ट्राईकोडर्मा का प्रयोग 10 किग्रा पाउडर या लिक्विड में 2.5 लीटर को 2 क्विंटल सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर 7 दिनों के लिए छाया वाले स्थान पर जूट की बारी से ढंककर रख दें। इसके बाद नमी बनाए रखने के लिए गन्ना बुवाई के बाद से समय-समय पर छिड़काव करते रहें। गोष्ठी का संचालन गन्ना विकास प्रबंधक प्रणव राणा ने किया। विजेन्द्र प्रमुख, कपिल कुमार, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, मोनू त्यागी, विनय त्यागी, अशोक कुमार, सोहनवीर सिंह, प्रवीण कुमार, जोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें