सरूरपुर। गांव भूनी में रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरुक करते स्वयंसेवक। स्वयं
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज द्वारा गांव भूनी में संचालित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन सोमवार को साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
रैली में स्वयंसेवक सब पढ़ें-सब बढ़ें और शिक्षा है जीवन का आधार जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आगे बढ़े। रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया गया और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया कि शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का समग्र विकास संभव है। साथ ही स्वयंसेवकों ने गांव में साक्षरता से संबंधित सर्वे कार्य भी किया।संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. प्रतिमा व डॉ. प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद रहे।