फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ किंग्स ने जीबी क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीबी क्रिकेट क्लब और मेरठ किंग्स के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ किंग्स की टीम ने 6 विकेट से जीत प्राप्त की।
जीबी क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें अभिजीत सिंह ने 99 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 16 चौके लगाए। अर्चित ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 67 रन की पारी खेली। डॉ. वत्स ने 16 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में संदीप सिंह ने तीन, शोभित ने दो, विजय ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ किंग्स की टीम ने 23.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से मोहित शर्मा ने 86, अंकुर महल ने 58 और अचित्य ने 46 रन की पारी खेली। इसमें कपिल ने दो और पप्पू ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अभिजीत को चुना गया। क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें