लखवाया गांव में गलत नाली निर्माण को लेकर हंगामा करते ग्रामीण।
वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय कैंसर दिवस पर संगोष्ठी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्थान के मेडिकल, नर्सिंग, फार्मा के छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर जानलेवा तो है लेकिन लाइलाज नहीं है। यदि समय से जांच कराकर पहली अथवा दूसरी स्टेज में इसका पता चल जाए तो सही उपचार से मरीज समय पर ठीक हो सकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, डाॅ. सुरेश मेहता, डाॅ. पीयूष कुमार पांडेय, डाॅ. ऐना ऐरिक ब्राउन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतिकुलाधिपति ने कहा कि कैंसर के प्रभावी उपचार में दवाइयों के साथ मरीज की मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग एवं सुव्यवस्थित जीवन शैली का अभूतपूर्व योगदान है। इस अवसर पर डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. मनीष शर्मा, डाॅ. मंजरी राणा, अनुषा कर्णवाल, जूही, अनुज शर्मा, हरप्रीत कौर, सुमनदीप, इंदु सिंह, तहसीर, शोएब, जुबेर आदि उपस्थित रहे।