फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदान सहभागिता को विकसित भारत की नींव बताया

विज्ञापन
ससरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में विकसित भारत थीम पर एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
विकसित भारत कार्यक्रम में मतदान दिवस पर जागरूकता बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत थीम पर विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को भारत के विकास मॉडल, नीति निर्माण और युवा भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य वक्ता विद्या यूनिवर्सिटी के डॉ. मोहित सहारन ने विकसित भारत कैसा हो विषय पर महत्वपूर्ण बिंदुओं को रखा। उन्होंने शिक्षा, तकनीक, नवाचार, महिला सशक्तीकरण और मतदान सहभागिता को विकसित भारत की नींव बताया। अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने की। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को नई दृष्टि प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तर सत्र में आकांक्षा, योगिता, खुशी और अक्षया जैसी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदाता क्लब द्वारा काेऑर्डिनेटर डॉ. अशोक सोम के निर्देशन में मतदान दिवस पर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकतंत्र में मतदान के महत्व, युवा मतदाताओं की भूमिका तथा निष्पक्ष मतदान के प्रति सजगता पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. विदुषी, डॉ. सुषमा, डॉ. कविता, नीतू, रंजना, डॉ. राहत और डॉ. अशोक शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें