फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी: सुनील शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दुर्गाबाड़ी एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। छात्राओं को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूक होना बहुत जरुरी है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उनकी टीम ने भी छात्राओं को यातायात से संबंधित जानकारी प्रदान की। हेड कांस्टेबल यातायात पुलिस सुमित कुमार, कांस्टेबल हिमांशु गॉड और लखपत यादव भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रचना रानी, एनसीसी अधिकारी नीलम चौधरी आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें