फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरुष व महिला नसबंदी के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष व महिला नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम चीनी मिल नंगलामल में आयोजित किया गया। इसमें मिल के समस्त चिकित्सक व सुपरवाइजर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी को पुरुष व महिला नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
सीएचसी माछरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम की थीम स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार पर आधारित है। पखवाड़ा 4 दिसंबर तक आयोजित होगा। बताया कि पुरुष नसबंदी में न तो चीरा लगता है, न टांका लगता है। न ही पुरुष की पौरुष क्षमता में कमी या कमजोरी आती है। यह ऑपरेशन दक्ष सर्जन द्वारा मात्र 10 मिनट में कर दिया जाता है। ऑपरेशन के दो दिनों के बाद से लाभार्थी सामान्य कार्य एवं सात दिनों के बाद भारी काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता क्षेत्र के पुरुषों से संपर्क कर नसबंदी के फायदे बताएंगे। अभियान के तहत नसबंदी करवाने वाले पुरुष को तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता फैलाने वाले को 400 दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें