फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शासन-प्रशासन की गाइडलाइन और पालिका द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार चेयरपर्सन सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में संचालित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत नगर के सभी 25 वार्डों में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में 17 और 18 अप्रैल को भी संबंधित वार्डों में विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे तथा जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पालिका प्रशासन ने अपील की है कि सभी नागरिक अभियान में सहयोग करें और संचारी रोगों की रोकथाम में अपनी भूमिका निभाएं। सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें