फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। खंड विकास कार्यालय के सभागार में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा केवीए हस्तिनापुर द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। हालांकि प्रचार-प्रसार की कमी के कारण ब्लॉक क्षेत्र के 42 गांवों के किसान भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर किसानों को कृषि, उद्यान, वन, जल संरक्षण संबंधी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक माछरा के सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी हुई। यहां मुख्य वक्ता डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि जल सरंक्षण का विशेष महत्व है पंरतु गांवों में सबमर्सिबल द्वारा भूजल का अत्याधिक दोहन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि बारिश के पानी का संरक्षण करें तथा बर्बादी को रोकें। इससे पानी की बचत होगी और भूजल स्तर में सुधार होगा। डॉ. शिवकुमार द्वारा गन्ने की उत्पादन क्षमता बढ़ाने एवं रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. आशीष त्यागी ने धान व अन्य फसलों के रोग तथा उनके उपचार के बारे में बताया। ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर सिंह मावी ने कहा कि गोष्ठी से किसानों की जानकारी बढे़गी। बैठक में कुछ किसान ने कहा कि उन्हें उद्यान विभाग के किसान सहायकों का लाभ नहीं मिल रहा है। घर बैठे ही किसान योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। यहां अधिकारी ने कहा कि कृषि उपनिदेशक को अवगत कराकर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें