आज देश के सम्मान में शहर के नागरिक 52 सेकेंड के लिए रुककर अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बनें। आज सुबह ठीक दस बजे शहर के सभी प्रमुख चौराहों और जीआईसी में एक साथ राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। इस दौरान यहां प्रशासनिक अधिकारी, नेता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। जैसे एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण, एसपी देहात अविनाश पांडेय, विधायक सोमेंद्र तोमर, बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत बाजपेई सहित आदि नेता रहे। राष्ट्रगान के लिए अमर उजाला ने शहर के 30 से अधिक चौराहों को चुना है।
इन चौराहों पर हुआ राष्ट्रगान
रिठानी, शॉप्रिक्स मॉल, अमर उजाला कार्यालय, टीपीनगर चौक, माधवपुरम, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, थाना टीपीनगर, डीएन कॉलेज रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, झंडे वाला चौराहा शारदा रोड, जली कोठी, बेगमब्रिज, बांबे बाजार, हनुमान चौक आबूलेन, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी, पीवीएस मॉल, मेडिकल कॉलेज, जेल चुंगी, इंदिरा चौक, कंकरखेड़ा शिव चौक, मोदीपुरम डीएमआई के पास, जीरो माइल, हापुड़ चुंगी, कमिश्नरी चौराहा, वेस्टर्न कचहरी रोड और ईस्टर्न कचहरी पुल।
ये हैं हमारे सहयोगी
अमर उजाला एवं केएल इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्य से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में साव्या ज्वेलर्स, द अध्ययन स्कूल, चौधरी चरण सिंह विवि, केएमसी हॉस्पिटल, एडिको बिल्डर्स, किंग ब्रेड, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, दयाल फर्टिलाइजर्स, एसडीएस ग्लोबल, स्वयं मीडिया, एएलएस आईएएस कोचिंग, लैंमफोर्ड बॉयोटेक, सुधाकर मुद्रणालय, हीरा आउटडोर, आरआर एडवरटाइजिंग, श्री कैलाश प्रकाश गायत्री देवी जन सेवा संस्थान, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, उत्सव रास, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मीरा ज्वेल हाउस, कार केयर सेंटर, मेरठ विकास प्राधिकरण, हीरा बाथ पैलेस, बीआर स्टूडियो मुख्य हैं।