फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेपेटाइटिस सी के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
हेपीटाइटिस सी के प्रति जागरूक करने वाली टीम के सदस्य। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
रहे जागरूक...हेपेटाइटिस सी से होगा बचाव
विज्ञापन

किठौर। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को डॉक्टर्स विदआउट बोर्डर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हेपेटाइटिस सी (काला पीलिया) से बचाव के बारे में बताया गया। ग्राम प्रधानों और आशाओं को हेपेटाइटिस सी के संबंध में सवाल जवाब भी किए।
संस्था के डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी क्लीनिक में आए मरीजों के आधार पर आकलन किया गया। इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश में हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में 18 हेपेटाइटिस सी उच्च जोखिम वाले गांवों की पहचान की गई। इन गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया है। जिला अस्पताल में तीन साल तक प्राइवेट क्लीनिक के माध्यम से उनकी संस्था ने मरीजों का इलाज किया। अब सरकार इसे संचालित करेगी। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरपर्सन पति सलमान मुनकाद, संस्था की ओर से अरुण कुमार, अमित कुमार, पिंकी रानी और ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे फैलता है हेपेटाइटिस सी
असुरक्षित यौन संबंध, दूषित सिरिंज का उपयोग करना, दूषित रेजर, ब्लेड या टूथब्रश का इस्तेमाल कराना, दूषित खून चढ़ाना, पीड़ित गर्भवती महिला से बच्चों को, दूषित सुई से नाक-कान छिदवाना आदि।
विज्ञापन

ऐसे करें रोकथाम
नई सुई और सिरिंज इस्तेमाल करें, रेजर, ब्लेड या अन्य धारदार निजी सामानों की साझेदारी न करें, टैटू गुदवाने या नाक-कान छिदवाने में हमेशा नई सूई का इस्तेमाल करें, दूसरे लोगों के खून संपर्क में आने से बचें, संपर्क होने की दशा में साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।

हेपीटाइटिस सी जागरूकता पर हुई गोष्ठी में मौजूद लोग।- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें