फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतिका और वैभव ने टॉप किया जिला

Sun, 22 May 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आने पर खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के रिजल्ट में अवंतिका राठौर और वैभव चौधरी ने जिला टॉप किया है। दोनों ने 96.6 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। अवंतिका दीवान पब्लिक स्कूल और वैभव  ट्रांसलेम का छात्र है। बोर्ड ने जिले के टॉप थ्री की सूची जारी की है। इसमें पांच लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं। टॉपर इस बार संयुक्त रूप से हैं। दूसरे नंबर पर पांच छात्र और तीसरे नंबर पर तीन छात्र हैं।
विज्ञापन

रिजल्ट को स्कूल अपने-अपने दावे करते रहे। अंग्रेजी के अलावा बेस्ट फोर विषयों में स्कूलों ने गणित लगाया। कुछ ने कोर विषय को छोड़कर बेस्ट फोर देकर परसेंटेज अप कर दी। सीबीएसई द्वारा जारी लिस्ट में स्कूलों के दावों को बदल दिया।
रिजल्ट सुबह साढ़े दस बजे घोषित हुआ। दोपहर तक स्कूल जो अपने दावे कर रहे थे, वह लिस्ट आते ही ध्वस्त हो गए। टॉपर्स बदल गए। छात्रों में भी इसको लेकर उलझन रही। पैंरेंट्स भी परेशान हुए। लिस्ट के मुताबिक मेरठ में टॉप पर 96.6 नंबरों के साथ अवंतिका राठौर और वैभव चौधरी रहे।
विज्ञापन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर पांच छात्रों के 96.4 प्रतिशत नंबर आए। इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल से विनय कुमार, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल से सृष्टि गुप्ता, दीवान से शशांक शर्मा और ट्रांसलेम एकेडमी से सांची, डीपीएस से रितिक शामिल हैं। तीसरे नंबर पर 96.2 प्रतिशत नंबरों के साथ तीन छात्र रहे। इनमें दीवान से सार्थक जैन, कालका पब्लिक स्कूल से सिमरन भोला, गार्गी गर्ल्स स्कूल से वैष्णवी राणा शामिल हैं। दीवान स्कूल की सिमरन सचदेवा के 96 प्रतिशत अंक हैं।
विज्ञापन


टॉप 10 लिस्ट
अवंतिका राठौर, दीवान पब्लिक स्कूल, 483 नंबर
वैभव चौधरी, ट्रांसलेम एकेडमी, 483 नंबर
विनय कुमार, आर्मी पब्लिक स्कूल, 482 नंबर
सृष्टि गुप्ता, एमपीजीएस शास्त्रीनगर, 482 नंबर
शशांक शर्मा, दीवान पब्लिक स्कूल, 482
सांची, ट्रांसलेम एकेडमी, 482 नंबर
रितिक, डीपीएस, 482 नंबर
सार्थक जैन, दीवान पब्लिक स्कूल, 481
सिमरन भोला, कालका पब्लिक स्कूल, 481
वैष्णवी राणा, गार्गी गर्ल्स स्कूल, 481
सिमरन सचदेवा, दीवान पब्लिक स्कूल, 480
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें