संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव निवासी ऑटो चालक राजन सैनी (29) की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, परिजन भी अभी कुछ नहीं बता पा रहे है। पुलिस जांच कर रही है।
राजन सैनी ने शुक्रवार को कोई जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण राजन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर दौराला पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। राजन ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला खाकर जान देने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
-