फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आचार्य भारत भूषण महाराज का मंगल प्रवेश

विज्ञापन
सरधना। नगर में आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य धर्म भूषण महाराज के परम शिष्य, आचार्य श्री 10
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य धर्म भूषण महाराज के परम शिष्य, आचार्य भारत भूषण महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के सभी पुरुष, महिलाएं और बच्चे महाराज की अगवानी में शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न स्थलों पर महाराज का पाद प्रक्षालन किया गया और मंगल आरती का आयोजन किया गया। नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए आचार्य चौक बाजार स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। आचार्य ने सरधना नगर में होने वाले पंचकल्याणक की तिथि भी घोषित की। पंचकल्याणक 23 फरवरी से 1 मार्च तक नगर में स्थित श्री चौबीस जिन मंदिर में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सभी ने महाराज को श्रीफल अर्पित कर स्वागत किया। आगमन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद जैन, सागर जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, शुभम जैन, वासु जैन, सजल जैन, पुलकित जैन, अरिहंत जैन, पंकज जैन, मानिकचंद जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें