फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा औघड़नाथ पर चार लाख शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक 

Sat, 22 Jul 2017 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में चार लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। बम बम भोले के उद्घोष से मंदिर गूंजता रहा। लगातार 30 घंटे से अधिक समय तक जलाभिषेक हुआ। जहां शुक्रवार को दिन भर कांवड़ियों ने हाजिरी का जल चढ़ाया, वहीं सामान्य शिव भक्तों ने त्रयोदशी का जल चढ़ाया। रात्रि 10 बजे से सुबह तक शिवरात्रि का जल चढ़ाया गया।
विज्ञापन


बाबा औघड़नाथ मंदिर में 20 जुलाई की मध्य रात्रि से ही बम बम भोले के उद्घोष से गूंजना शुरू हो गया। कांवड़िये और अन्य शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। 21 जुलाई की दोपहर दो बजे तक शिवभक्तों की लाइनें लगी रहीं। हालांकि इसके उपरांत दो घंटे तक लाइनें तो टूट गईं, लेकिन शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। तपती धूप में मंदिर परिसर को ठंडा करने को फर्श पर पानी छोड़ा गया।  शाम के समय फिर से शिव भक्तों की लाइनें लगनी शुरू हो र्गइं। रात्रि में कांवड़ियों का सैलाब मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा।

औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में त्रयोदशी और शिवरात्रि का जल चढ़ाया गया। कुल मिलाकर जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या चार लाख से अधिक पहुंच गई है। इनमें लगभग दो लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया है। मंदिर की सफाई और रुद्राभिषेक, आरती के  समय ही जलाभिषेक रोका गया। बाकी 20 जुलाई की रात्रि से ही जलाभिषेक होता रहा। उधर, बिल्लवेश्वरनाथ मंदिर, झारखंडी मंदिर नगर निगम, नागेश्वरनाथ शिव मंदिर दिल्ली रोड, बाबा मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड, शिव चौक शिव मंदिर छीपी टैंक, शिव मंदिर फूलबाग कॉलोनी, भोलेश्वर नाथ मंदिर नई सड़क, मंदिर महादेव कंकरखेड़ा, शिव मंदिर मोदीपुरम, शिव मंदिर गंगानगर सहित शहर के सभी शिवालयों में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


भक्तिमय हुआ माहौल
हरिद्वार से गंगाजल लेकर अधिकतर कांवड़िये बृहस्पतिवार शाम ही शिवालयों पर पहुंच गए। मंदिर में बजते भोले बाबा के भजन और केसरियां रंग के कपड़े पहने कांवड़ियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़िये भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करने के बाद बम बम भोले का उद्घोष करते हुए अपने अपने घर की तरफ लौट गए।

महिलाओं ने गाए मंगल गीत 
हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों पर पहुंचे कांवड़ियों को लेने पहुंचीं परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। भजन गाते हुए कांवड़ियों के महिलाएं घर तक लेकर पहुंचीं। कांवड़ियों के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्य भी शिव भक्ति में डूबे नजर आए।   

मंदिरों के बाहर लगे शिविर और दुकानें
बाबा औघड़नाथ मंदिर के बाहर जहां शिव भक्तों ने शिविर लगाए। वहीं प्रसाद, खेल खिलौनों की दुकानें और झूले लगाए गए। जितेंद्र मणि, मनोज अग्रवाल आदि ने ठंडे पानी की छबील लगाई।

मंदिर कमेटी, सिविल डिफेंस सेवा में जुटी
बाबा औघड़नाथ मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार बंसल, धीरेंद्र सिंहल, सतीश सिंहल, अजय बंसल, अतुल अग्रवाल, सुनील गोयल, सुधीर अग्रवाल, अनिल सिंहल, अमित अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, संजय बंसल, रामजीवन ऐरन, राजेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रजभूषण गुप्ता, भगवत दयाल, पुलकित गुप्ता, मनोज कुमार, रामनिवास, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इनके साथ साथ सिविल डिफेंस के सभी सदस्य शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें