फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में मरीजों की मौतों का होगा ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में कोरोना से हो रही मौतों की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। एक दिन में पहले छह फिर एक दिन में आठ मरीजों की मौत हुई। इसके बाद दो दिनों में चार-चार मरीजों ने दम तोड़ दिया तो मामला शासन तक मामला पहुंचा।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने शुक्रवार को ऑनलाइन कांफ्रेंसिंग के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अन्य अधिकारियों और सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों की मौत का ऑडिट कराया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की जा रही है। लखनऊ की यह उच्च स्तरीय टीम मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई एक-एक मौत के बारे में जानकारी जुटाएगी। इनमें मरीज कहां से था और किस स्थिति में अस्पताल में लाया गया, उसे अन्य कौन-कौन सी बीमारी थीं, कितने दिन भर्ती रहा और डॉक्टर ने क्या उपचार किया। प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिए कि इलाज में लापरवाही नहीं बरती जाए। अन्य बीमारियों से पीड़ितों को भी बेहतर इलाज मिले। यहां सुभारती मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग, कोविड के नोडल अधिकारी तुंगवीर सिंह आर्य और सुधीर राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें