परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 25 अक्तूबर को 44 शहरों के 44 सेंटरों पर होगा। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल पर भेजे गए हैं।
दृष्टिबाधितों ने भी दिखाया दम
बांदा में दृष्टिहीनों में भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिबाधित रोहित ने कहा, ‘पेपर अच्छा हुआ। हमें इस परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसी परीक्षाएं आगे बढ़ने में हमेशा ही सहायक साबित होती हैं।’
इन सेंटरों पर हुई परीक्षा
आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अल्मोड़ा, अयोध्या (फैजाबाद), बागेश्वर, बाराबंकी, चंपावत, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, शामली, चंबा (हिमाचल), ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, वाराणसी, हल्द्वानी, हिसार, उधम सिंह नगर, ललितपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, करनाल, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, फरीदाबाद, सीतापुर, सोनीपत, मथुरा, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, नारनौल, सोलन, पिथौरागढ़, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश) और गाजीपुर।