फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप: ऐसे करें आवेदन, मिलेगी 50 हजार तक की मदद, कही छूट न जाए मौका

Sat, 25 Aug 2018 08:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 के लिए छात्रों में खासा उत्साह है। मेरठ में प्रादेशिक बोर्ड के छात्र लगातार छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए फॉर्म भर रहे हैं। अगर किसी छात्र ने अभी तक फार्म नहीं भरा है तो वो जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके लिए फाउंडेशन की बेवसाइट https//foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की बेवसाइट http//www.amarujala.com या फिर इस लिंक http//www.amarujala.com/atulmahewarichhatravritti-2018 पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन बल्कि जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फार्म भरते समय छात्र को लिखित परीक्षा के लिए अपनी सुविधानुसार शहर का चयन करना होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। पिछले बार की तरह इस बार भी नवमीं व दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के छात्रों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां व 11वीं, 12वीं के छात्रों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां हैं। इस साल की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवमीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले व पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे छात्र पात्र होंगे, जिनकी सालाना पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। आवेदन केवल ऑनलाइन होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें