फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शॉप्रिक्स मॉल में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़कर पुलिस को सौंपा आरोपी

Sun, 09 Oct 2022 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दो बच्चों के पिता मुशाहिद ने राजा बनकर छात्रा से दोस्ती की थी। इसके बाद उसने छात्रा को शॉपिग मॉल बुलाया और यहां छात्रा से मॉल की ऊपरी मंजिल पर दुष्कर्म की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दो बच्चों के पिता मुशाहिद अली ने राजा नाम बताकर आठवीं की छात्रा से दोस्ती की और फिर मुलाकात के लिए शनिवार को उसे शॉप्रिक्स मॉल में बुला लिया। मुशाहिद छात्रा को मॉल की ऊपरी मंजिल पर सुनसान जगह ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई।

विज्ञापन


इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गया और उसने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

शॉप्रिक्स पुलिस चौकी इंचार्ज गौरव सिंह के मुताबिक ब्रह्मपुरी के रशीदनगर निवासी मुशाहिद के मोबाइल से एक सप्ताह पहले जानी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के मोबाइल पर मिस्ड कॉल लग गई थी। छात्रा ने कॉल की तो मुशाहिद ने अपना नाम राजा बताया। दोनों में बातचीत शुरू और दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bijnor Fire: बिजनौर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से गिरी छत, लाखों का नुकसान

शनिवार को युवक ने छात्रा से कॉल की और शॉप्रिक्स मॉल में मुलाकात करने के लिए बुला लिया। छात्रा कोचिंग के बहाने मॉल में आई। युवक ने छात्रा को पांच मिनट रुकने की बात कही और मॉल की ऊपरी मंजिल पर ले गया। आरोप है कि मुशाहिद ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचा दिया।

वहीं, सिक्योरिटी गार्ड पहुंचा तो उसने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस ने पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसका नाम मुशाहिद है और दो बच्चों का पिता है। उसके पिता रिक्शा चलाते हैं। यह सुनकर छात्रा हैरान रह गई।

छात्रा ने बताया कि वह हिंदू है और युवक ने राजा नाम बताकर दोस्ती की थी। वह जबरन मॉल के ऊपरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने मुशाहिद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छात्रा के परिजन भी चौकी में बुलाए गए। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
 
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: यहां मिला स्टेगोडॉन हाथी का 50 लाख साल पुराना जबड़ा, विशेषज्ञ हैं उत्साहित, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन

छात्रा बोली, फोन पर धमकी देकर बुलाया
पुलिस के मुताबिक छात्रा के ब्रह्मपुरी थाने में 161 के बयान दर्ज कराए हैं। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक ने फोन पर धमकी देकर उसको शॉप्रिक्स मॉल में बुलाया था। उसने धमकी दी थी कि वह मॉल में नहीं आई तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसलिए यहां पहुंची।

नाम और धर्म छिपाकर फंसाता था
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपना नाम और धर्म बदलकर दूसरे समुदाय की लड़कियों से अक्सर बातचीत करता था। किशोरियां भी इनमें शामिल थीं। इस बारे में रात में सीओ ब्रह्मपुरी ने भी आरोपी से पूछताछ की। आरोपी के मोबाइल से उसका और भी राज खुलेगा।

मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखें जाएंगे। आरोपी मुशाहिद के साथ उसके दो दोस्त भी मॉल में मौजूद थे। आरोपी के पकड़ने का पता लगते ही वह मॉल से फरार हो गए। छात्रा से हुई घटना में फरार हुए दोनों युवकों की भूमिका क्या था, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें