फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: पत्नी संग मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मीडिया से बनाई दूरी, बताई ये बड़ी वजह

Sat, 08 Oct 2022 11:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शनिवार की रात को मेरठ पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ माता के जागरण में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी संग मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार की रात में पल्लवपुरम फेज-2 स्थित माता के जागरण में पहुंचे। वहीं पूजा-अर्चना के साथ माता का जागरण शुरू किया गया। डिप्टी सीएम सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया। कहा कि निजी कार्यक्रम में आया हूं। आज बात नहीं करूंगा। 
विज्ञापन


दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार की रात में करीब दस बजे पल्लवपुरम फेज-2 क्यू पॅाकेट में योगेंद्र सिंह पुंडीर के आवास पर पहुंचे। योगेंद्र सिंह हरियाणा में महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी के हेड है। वहीं योगेंद्र के परिजनों ने डिप्टी सीएम के परिवार का स्वागत किया। इसके बाद मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ जागरण में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने परिवार के साथ माता के जागरण में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस बीच डिप्टी सीएम की सुरक्षा में पल्लवपुरम पुलिस और ट्रैफिक की व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगे हुए थे। वहीं उप-मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया, बोले निजी कार्यक्रम में आया हूं, आज बात नहीं करूंगा।
विज्ञापन

बताया गया कि इससे पहले मनीष सिसोदिया गंगानगर में भी अपने एक रिश्तेदार के यहां पर गए थे। उनका कार्यक्रम रात साढ़े आठ बजे आने का था, लेकिन वह डेढ़ घंटे बाद माता के जागरण में पहुंचे।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पुलिस चौकी पर 80 हजार लोगों की जिम्मेदारी, पर आठ साल से दर्ज नहीं हुई FIR, चौंका देगी ये रिपोर्ट

इस दौरान योगेंद्र सिंह पुंडीर, उनकी पत्नी सुनीता, देवांश, प्रवीन मान, राकेश सोम, अरुण सोम आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें