फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस चौकी के पास बैंक में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बैंक की दीवार में कुंबल किया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। रविवार रात चितमाना पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी स्थित जिला सहकारी बैंक के बराबर स्कूल की दीवार फांदकर चोरों ने बैंक में पीछे से कुंबल कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन अपने मंसूबों को सफल नहीं कर सके। सोमवार सुबह बैंक गार्ड के पहुंचने पर वारदात का पता चला। बैंक मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट आई। बैंक मैनेजर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
आसिफाबाद मार्ग स्थित जिला सहकारी बैंक है। बैंक के बराबर में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज है। बैंक से चितमाना पुलिस चौकी मात्र 20 मीटर दूर है। रविवार की रात चोर नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की दीवार फांदकर घुस गए और स्कूल के पीछे से बैंक के बाथरूम की दीवार में कुंबल कर अंदर घुसने की तैयारी कर रहे होंगे तभी चोरों को अपने पकड़े जाने का एहसास हुआ होगा और वह फरार हो गए। जिससे बैंक में चोरी की बड़ी वारदात होने से बच गई। जबकि बैंक में लाखों का लेनदेन होता है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव दयालपुर निवासी सुरक्षा कर्मी राम प्रवेश जब बैंक पहुंचे तो बैंक के बराबर में चाय की दुकान मालिक दिनेश ने राम प्रवेश को बैंक से ईंट बाहर होने की बात कही। जिस पर गार्ड बैंक के अंदर पहुंचा तो बाथरूम में कुंबल देख होश उड़ गए और बैंक मैनेजर यशपाल को फोन पर सूचना दी।
मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बैंक मैनेजर यशपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी है।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये आरोपियों की तलाश में लगी है।
-

पुलिस चौकी नाक के नीचे चोरों ने बैंक में किया कुंबल।

इस घटना से पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। जिला सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास हुआ चितमाना पुलिस चौकी मात्र 20 मीटर दूरी पर है। नजदीकी पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत दिखाई। चोर बैंक के मुख्य लॉकर या मजबूत सुरक्षा घेरे को तोड़ नहीं पाए। जिससे बड़ी वारदात होने से बच गई।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदीश सिरोही ने बताया बैंक में पीछे से अज्ञात चोरों ने कुंबल कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन बैंक में चोरी नहीं हुई है। चितमाना पुलिस को चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें