फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मासूम से यौन हिंसा का प्रयास, विरोध पर पिता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बालक के साथ यौन हिंसा के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर बच्चे के पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड-चार स्थित भगवानपुरी निवासी एक व्यक्ति का सात वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार को हाईवे किनारे एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में बर्तन धोने गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने बच्चे को बहलाकर उसके साथ यौन हिंसा का प्रयास किया। किसी तरह बच्चा वहां से निकलकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने बच्चे की मां के साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया। शुक्रवार को जब बच्चे का पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो वहां आरोपी और उसके दो साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपों की गंभीरता से जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें