मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी व्यक्ति 11 वर्षीय बेटी से गाली गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म के प्रयास किया। बच्ची की मां ने आरोपी पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें:UP: बाइक बोट व मोनाड घोटाला मामले में ईडी का शिकंजा, शिवलोकपुरी में बिजेंद्र हुड्डा के घर 12 घंटे की छापेमारी
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके दो बच्चे हैं। इनमें 11 साल की एक बेटी है। आरोप है कि मंगलवार को उसके पति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी पिता जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अपने दोस्त की ही पत्नी को बहला फुसलाकर ले आया था। इसके बाद उसने उससे शादी कर ली थी। महिला के साथ आई बच्ची उसके पहले की पति की बेटी है।