फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाइब्रेरी से लौट रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती को सिरफिरे ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती बुधवार देर शाम लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि एक युवक ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और जबरन खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ उसे पकड़कर थाने ले गई और पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी दूसरे गांव महलका निवासी इमरान है। मामला दो अलग-अलग वर्ग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें