फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तमंचा दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बृहस्पतिवार को किशोरी घर पर अकेली थी। गांव का ही एक शादीशुदा युवक तमंचा लेकर पहुंचा और उसे डराकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी व उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि आरोपी पिछले 4-5 महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित परिवार एसएसपी से मिला और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें