फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक की गर्दन रेतकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
नूर नगर हॉट के पास गर्दन पर छुरी से प्रहार के बाद गंभीर अवस्था में मिला युवक
विज्ञापन
मेरठ। शहर में बृहस्पतिवार शाम छह बजे लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक युवक की गर्दन छुरी से रेतकर हत्या की कोशिश की गई। घायल युवक जान बचाकर भागा और नूरनगर रेलवे हाल्ट के पास अचेत होकर गिर गया। यह स्थान ब्रहमपुरी और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की सीमा था। घटना को लेकर तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। घायल वहीं पड़ा तड़पता रहा, मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे नाजुक अवस्था में मेरठ मेडिकल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कुछ होश आया, मगर गर्दन कटी होने के कारण वह बोलने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में उसने कागज पर केवल इतना लिखा कि मेरा नाम आरिफ है, मोईन ने हत्या करने के लिए गर्दन पर छुरी मारी। घायल का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई। ब्रहमपुरी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से जानकारी ली। साथ ही मेरठ मेडिकल कॉलेज में जाकर घायल को हाल जाना। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें