फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मकान के सामने हाथ ताप रहे युवक के अपहरण का प्रयास, जंगल में फेककर भागे बदमाश

Sun, 25 Jan 2026 12:25 AM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ

सार

रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में अपने मकान के सामने हाथ ताप रहे एक युवक का कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख युवका को बेहोशी की हालत में जंगल में ही फेंक दिया और फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
घायल केशव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में चिंदौड़ी संपर्क मार्ग पर अपने मकान के सामने आग में हाथ ताप रहे एक युवक को कार में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाश कार में डालकर अपहरण कर ले गए। हालांकि बदमाश अपने आप को गिरा देख उसे बेहोशी की हालत में जंगल में फेककर चले गए। गांव डालममपुर निवासी केशव कुमार अनुज कुमार उम्र 18 वर्ष शनिवार की देर रात अपने घर के बाहर चिंदौड़ी संपर्क मार्ग पर घर के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचाव में हाथ ताप रहा था। उसके साथ उसी के परिवार के कुछ लोग भी बैठे हुए थे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

समय लगभग आठ बजे इस बीच गांव डालमपुर की ओर से एक कार में सवार हथियारबंद तीन बदमाश वहां पर पहुंचे और कार रोक कर केशव को आवाज लगाकर अपने पास बुलाया। जैसे ही वह कार के पास पहुंचा तो अचानक ही कार से  दो युवक हथियार लेकर नीचे उतर आए और जबरन हथियारों के बल पर केशव को अपनी कर में डाल लिया। उसके साथ में तप रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हथियार तान दिए और केशव को अपनी कार में डालकर कल्याणपुर की ओर लेकर फरार हो गए शोर शराबा सुनकर परिजन और पड़ोसी कारों में सवार होकर हमलावरों के पीछे चल दिए। 


केशव को जंगल में फेककर भागे बदमाश

जब हमलावरों ने अपने आप को गिरा देखा तो वह उसे कल्याणपुर पुलिया से सुभाष प्रधान के खेत के सामने जंगलों में फेक कर फरार हो गए वह मूर्छित अवस्था में रास्ते किनारे पड़ा मिला। आशंका है कि हमलावरों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया।  जिससे वह बेहोश हो गया पीछे चल रहे परिजनों ने बेहोशी की हालत में मेरठ स्थित केशव को कंकर खेड़ा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। 


होश आने पर स्थिति होगी स्पष्ट

थाना प्रभारी अनुराग सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है, जब पीड़ित बेहोशी के बाद होश में आएगा तो उससे पूछताछ करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें