फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र के अपहरण का प्रयास, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर टिमकिया के बस स्टैंड से सोमवार को अज्ञात कार सवार तीन युवकों ने कक्षा से छह में पढ़ने वाले छात्र का अपहरण करने का प्रयास किया। महिला ने जानी थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव टिमकिया निवासी बबीता का कहना है कि उसके प्रवीण की मौत हो चुकी है। उसका 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन बाइपास स्थित एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बबीता के अनुसार, सोमवार सुबह अर्जुन मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित टिमकिया बस स्टैंड पर स्कूल जाने के लिए बस की इंतजार में खड़ा था। वहां पहले से ही खड़ी एक इको कार में सवार तीन युवकों ने अर्जुन को इशारा कर अपने पास बुलाया, लेकिन अर्जुन उनके पास नहीं गया। इसके बाद एक युवक कार से उतरा। उसने जबरन अर्जुन का हाथ पकड़कर कार में खींचने का प्रयास किया। अर्जुन हाथ छुड़ाकर वहां से भाग आया। आरोपी युवकों ने अर्जुन का पीछा किया, लेकिन ग्रामीण के आ जाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकले। बबीता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानी थाने में तहरीर दी है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल के अनुसार घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें