फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब व ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव कमरुद्दीन नगर मढ़ियाई में तालाब व ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर गांव निवासी एहतेशाम ने डीएम से शिकायत की है। शिकायत में गांव निवासी आरोपियों द्वारा रात के अंधेरे में तालाब व ग्राम पंचायत की भूमि पर मिट्टी भराव कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के नहर वाले रास्ते पर स्थित तालाब के पास ग्राम पंचायत की करीब 1300 मीटर खाली भूमि है। आरोप है कि मंगलवार की देर रात गांव निवासी आरोपी मिट्टी से सरकारी जमीन पर भराव करने लगे। आरोपियों ने तालाब के पास ही स्थित ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा किया है। बताया कि गांव के अधिकतर लोग उक्त तालाब को अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करते हैं। किसानों के पशु इसी तालाब में पानी पीते हैं और नहाते हैं। इस कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें