फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल जा रही छात्रा को खींचने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव निवासी नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते समय बदनीयती से खींचने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन बृहस्पतिवार सुबह स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। सुबह करीब 9:00 बजे राशन वाली गली में पहुंची तो बहन को गांव निवासी युवक बदनीयती से हाथ पकड़कर खंडहर में खींचकर ले जाने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक के चंगुल से छात्रा को छुड़ाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि आरोपी चिंटू उर्फ तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें