फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, पति समेत पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। गांव असीलपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट और पेट्रोल डालकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता शबाना ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पूर्व अमरोहा के कस्बा बछरायूं के शादाब से हुई थी। आरोप है कि शादी के पति शादाब उसे लगातार परेशान कर रहा था। दो माह पूर्व पति ने नाश्ता बनाने का बहाना लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद पति, सास, ससुर, ननद ने उस पर पेट्रोल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पति उसे मायके में गांव के बाहर छोड़कर चला गया और दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति शादाब, ननद सबीहा, अंजुम, नाजिया और सास अख्तरजहां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें